अभी वार्ता, केके झा – पाकुड़
राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस (15 सितंबर 2025) को सफलतापूर्वक मनाने के लिए नगर परिषद, पाकुड़ के सभागार में सोमवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सिविल सर्जन डॉ. सुरेंद्र कुमार मिश्रा ने की।

सिविल सर्जन ने बताया कि इस दिवस का मुख्य उद्देश्य 1 से 19 वर्ष तक के बच्चों और किशोरों को कृमि संक्रमण से मुक्त करना है। इसके तहत जिले में सभी बच्चों और किशोरों को एलबेंडाजोल की दवा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहिया के माध्यम से खिलाई जाएगी।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जो बच्चे 15 सितंबर को दवा लेने से छूट जाएंगे, उन्हें 19 सितंबर को मॉप-अप राउंड में दवा दी जाएगी।
बैठक में जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ. कौशल कुमार सिंह, प्रशासक नगर परिषद अमरेंद्र कुमार चौधरी, सिटी प्रबंधक मृत्युंजय पांडेय, जिला शहरी स्वास्थ्य प्रबंधक विनोद कुमार वर्मा समेत कई स्वास्थ्य अधिकारी उपस्थित थे।










