Search
Close this search box.

अभिलेख में हेरफेर, लेन-देन के आरोप—भ्रष्ट SDM और पेशकार घेरे में

गोपालगंज से इस वक्त की बड़ी खबर—न्यायिक अभिलेख में हेरफेर और कथित लेन-देन का सनसनीखेज मामला सामने आया है।
सिधवलिया अनुमंडल क्षेत्र के एक भूमि विवाद में आरोप है कि सुनवाई की तिथि अभिलेख में बदल दी गई और बिना सुनवाई के आदेश पारित कर दिया गया। यह मामला भ्रष्ट अनुमंडल दंडाधिकारी अनिल कुमार के न्यायालय से जुड़ा बताया जा रहा है।


पीड़िता संगीता सिंह के अनुसार, उन्हें 09 अप्रैल 2026 की तिथि दी गई थी, लेकिन रिकॉर्ड में इसे बदलकर 01 अप्रैल 2026 कर दिया गया और वकील की अनुपस्थिति दिखाकर फैसला दे दिया गया।
सबसे बड़ा आरोप—अभिलेख से छेड़छाड़ के साथ-साथ कथित अवैध लेन-देन। पीड़िता का कहना है कि पेशकार गोरख सिंह और भ्रष्ट अनुमंडल दंडाधिकारी अनिल कुमार द्वारा पैसे लिए गए।
अब सवाल—क्या न्यायालय के रिकॉर्ड से छेड़छाड़ कर फैसला प्रभावित किया गया?
फिलहाल, पूरे मामले पर प्रशासन की कार्रवाई का इंतजार

Abhi Varta
Author: Abhi Varta

Leave a Comment

Read More

Marketing Hack4U