गाजियाबाद। विजय नगर थाना क्षेत्र के प्रताप विहार में अवैध हुक्का बार को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। आरोप है कि शिकायतों के बावजूद भी क्षेत्र में खुलेआम हुक्का बार संचालित किया जा रहा है।

स्थानीय लोगों के अनुसार A ब्लॉक, सेक्टर 11, प्रताप विहार (बीचल गेट) स्थित “ब्लैक कैफे” में अवैध रूप से हुक्का बार चलाया जा रहा है। इसको लेकर कई बार विजय नगर थाना के SHO धर्मपाल से शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
लोगों का आरोप है कि कैफे संचालक मोहित बैसला खुलेआम नियमों की अनदेखी करते हुए हुक्का बार चला रहे हैं। यही नहीं, स्थानीय स्तर पर यह भी चर्चा है कि यह अवैध कारोबार संभवतः पुलिस के संरक्षण में चल रहा है, जिस कारण कार्रवाई नहीं हो रही।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों और कैफे में हुक्का परोसने पर प्रतिबंध के बावजूद इस तरह की गतिविधियां न सिर्फ कानून का उल्लंघन हैं, बल्कि युवाओं पर भी इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है।
लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मामले में तत्काल सख्त कार्रवाई की जाए और यह स्पष्ट किया जाए कि आखिर शिकायतों के बावजूद अवैध हुक्का बार कैसे संचालित हो रहा है।
अब बड़ा सवाल यही है कि
क्या पुलिस इस मामले में कार्रवाई करेगी या अवैध हुक्का बार यूं ही चलता रहेगा?










