Search
Close this search box.

श्रीगंगानगर में घायल साही का रेस्क्यू, वन विभाग की तैयारी पर उठे सवाल

श्रीगंगानगर। शहर के सद्भावना नगर इलाके में आज सुबह एक घायल शिखाधारी साही (हिस्ट्रिक्स इंडिका) मिलने की सूचना पर भगत सिंह रेस्क्यू टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सफल रेस्क्यू किया।


मिली जानकारी के अनुसार भगत सिंह रेस्क्यू टीम श्री गंगानगर को सुबह कॉल प्राप्त हुई, जिसमें बताया गया कि सद्भावना नगर क्षेत्र में एक साही घायल अवस्था में पड़ा है और उसे तत्काल सहायता की आवश्यकता है।
सूचना मिलते ही टीम के संस्थापक राजेन्द्र आलसिखा मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लेकर घायल साही को सुरक्षित रेस्क्यू किया। इसके बाद साही को इलाज के लिए वेटरिनरी हॉस्पिटल, श्रीगंगानगर ले जाया गया, जहां उसका उपचार किया गया।
इलाज के बाद वन्यजीव को आगे की देखरेख के लिए वन विभाग को सौंप दिया गया।
वन विभाग की तैयारी पर सवाल
हालांकि इस दौरान एक बड़ा सवाल भी सामने आया। बताया जा रहा है कि वन विभाग के पास साही को रखने के लिए न तो कोई पिंजरा था और न ही जाल, जिससे उनकी तैयारी और संसाधनों की कमी पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए जिम्मेदार विभाग के पास इस तरह की बुनियादी सुविधाओं का अभाव चिंताजनक है।

Abhi Varta
Author: Abhi Varta

Leave a Comment

Read More

Marketing Hack4U