Search
Close this search box.

बच्चों की हरकत पर नजर रखें अभिभावक : डालसा

संवाददाता : अभिमन्यु सिंह, अभी वार्ता, गोड्डा
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डालसा) के अध्यक्ष पीडीजे रमेश कुमार एवं सचिव दीपक कुमार के निर्देश पर बुधवार को पथरगामा प्रखंड के पीपरा, परसपानी और गंगटा कला पंचायत में चलंत लोक अदालत का आयोजन किया गया।



इस दौरान डालसा टीम ने ग्रामीणों को नशा उन्मूलन और नालसा स्कीम के तहत नशीली दवाओं के दुरुपयोग सहित कई कानूनी पहलुओं पर जागरूक किया। टीम में एलएडीसी रीतेश कुमार सिंह, लीली कुमारी, अधिकार मित्र बासुदेव मणीनंदन कुमार, रामविलास महतो और रजनी कुमारी शामिल थे।

टीम ने बताया कि नशा केवल शराब तक सीमित नहीं है, बल्कि ड्रग्स, गांजा, दारू, डेंड्राइड, नशीली दवाइयाँ, तंबाकू, खैनी और गुटखा जैसी चीजों का सेवन भी गंभीर परिणाम लाता है। नशे की लत से अपराधिक घटनाओं में वृद्धि, खतरनाक बीमारियाँ, घरेलू हिंसा, आर्थिक तंगी और पारिवारिक बिखराव जैसी समस्याएँ पैदा होती हैं।

विशेष रूप से बच्चों में खैनी, गुटखा, सिगरेट और दवाओं का सेवन तेजी से बढ़ रहा है, जिससे बाल अपराध, पढ़ाई-लिखाई में गिरावट, स्कूल छोड़ना, माता-पिता से झूठ बोलना और तनाव जैसी समस्याएँ सामने आती हैं। स्कूल के आसपास 100 मीटर की दूरी पर नशीला पदार्थ बेचना कानूनी अपराध है।

डालसा ने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों की गतिविधियों पर सतर्क नजर रखें और जरूरत पड़ने पर नशा मुक्ति केंद्र तथा विधिक सेवाओं की मदद लें।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Abhi Varta
Author: Abhi Varta

Leave a Comment

Read More

Marketing Hack4U