संवाददाता अभिमन्यु सिंह , फर्रुखाबाद
उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले के जहानगंज क्षेत्र से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। दवा लेने के लिए घर से निकली एक युवती को दबंगों ने पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया। गंभीर रूप से झुलसी हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मरने से पहले बताए आरोपियों के नाम
बताया जा रहा है कि युवती ने मौत से पहले अपने पिता को बयान दिया, जिसमें उसने आरोपियों के नाम बताए। परिजनों का कहना है कि इस वारदात को दबंगों ने साजिश के तहत अंजाम दिया।
पुलिस की कार्रवाई
परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। शुरुआत में इसे गैर इरादतन हत्या (IPC धारा 304) के तहत दर्ज किया गया और शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।
इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है।










