Search
Close this search box.

हरसिद्धि में पशु चोरी व तस्करी का बड़ा खुलासा: दो तस्कर गिरफ्तार

अभी वार्ता संवाददाता: सुजीत नाथ तिवारी, अरेराज

हरसिद्धि थाना क्षेत्र में पशु चोरी और तस्करी का बड़ा मामला सामने आया है। रविवार को अरेराज अनुमंडल के हरसिद्धि थाना क्षेत्र अंतर्गत वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने शक के आधार पर दो पिकअप वाहनों को रोका।



जांच में सामने आया कि दोनों वाहनों में अवैध रूप से पशु लादे गए थे। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों पिकअप को जब्त कर लिया और मौके से दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपी

शमशेर आलम (निवासी: बनकट, थाना तुरकौलिया)

अशोक कुमार (निवासी: बड़हरवा)


पूछताछ के दौरान दोनों ने स्वीकार किया कि वे एक पिकअप का उपयोग गांव-गांव से पशुओं की चोरी के लिए करते थे, जबकि दूसरे वाहन का उपयोग चोरी किए गए पशुओं की तस्करी के लिए किया जाता था।

पुलिस की कार्रवाई

हरसिद्धि पुलिस ने दोनों तस्करों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है और आगे की कार्रवाई में जुटी है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में और भी लोगों की संलिप्तता हो सकती है, जिसकी जांच की जा रही है।

Abhi Varta
Author: Abhi Varta

Leave a Comment

Read More

Marketing Hack4U