गोपालगंज जिले के सिधवलिया प्रखंड के बुधसी गांव में जमीन विवाद को लेकर प्रशासन की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

पीड़ित पक्ष ने धारा 163 के तहत आवेदन दिया है और पुलिस ने भी विवाद तथा अप्रिय घटना की आशंका की रिपोर्ट दी है, इसके बावजूद सदर एसडीएम अनिल कुमार द्वारा अब तक कोई प्रशासनिक निर्णय नहीं लिया गया है।
पीड़ित पक्ष का आरोप है कि संचिका को जानबूझकर लंबित रखकर विपक्षी पक्ष को निर्माण कार्य करने का मौका दिया जा रहा है। इतना ही नहीं, पीड़ित पक्ष ने यह भी गंभीर आरोप लगाया है कि एसडीएम अनिल कुमार स्वयं विपक्षी पक्ष के निर्माण कार्य में भागीदार हैं।
पीड़ित पक्ष का कहना है कि यदि समय रहते निष्पक्ष निर्णय नहीं लिया गया तो यह विवाद कभी भी बड़ी घटना का रूप ले सकता है। पीड़ित पक्ष ने जिला प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच और जल्द कार्रवाई की मांग की है।










