Search
Close this search box.

मणिपुर में असम राइफल्स के काफिले पर हमला, इम्फाल से बिष्णुपुर जाते समय हुई घटना


अभी वार्ता | इम्फाल

मणिपुर में असम राइफल्स के जवानों पर हमला हुआ है। जानकारी के मुताबिक, यह घटना नमबोल सबल लैकाई इलाके में उस समय हुई जब असम राइफल्स का काफिला इम्फाल से बिष्णुपुर की ओर जा रहा था।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, हमले में कई राउंड फायरिंग की गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। फिलहाल सुरक्षा बलों ने पूरे क्षेत्र को घेर लिया है और तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।

घटना की विस्तृत जानकारी अभी आनी बाकी है। अधिकारियों का कहना है कि जवानों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और हमलावरों की पहचान के लिए ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

Abhi Varta
Author: Abhi Varta

Leave a Comment

Read More

Marketing Hack4U